बीकानेर के लूणकरनसर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस:सुबह हल्के कोहरे के बाद हल्की धूप खिली, सर्द हवाओं का दौर जारी

बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान अब 0.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लूणकरणसर में पिछले चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान इतना ही रहा। फतेहपुर के बाद राजस्थान का सबसे ठंडा कस्बा लूणकरणसर ही रहा। हालांकि बीकानेर शहर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। फिलहाल बीकानेर में दिन और रात में दिन की सर्दी ज्यादा है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के मुताबिक लूणकरणसर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बीकानेर शहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम पारा सामान्य दिनों की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं न्यूनतम तापमान में ये गिरावट 2.1 डिग्री सेल्सियस रही। मंगलवार की सुबह भी बीकानेर में हल्का कोहरा रहा। नौ बजने तक आसमान तो साफ हो गया लेकिन कोहरे का असर दिखाई दिया। तेज हवाओं के चलते सर्दी का असर ज्यादा है। लोग सड़कों पर आसानी से नहीं निकल पा रहे हैं। स्कूलों का समय सोमवार से सुबह दस बजे से हो गया है। ऐसे में सुबह साढ़े आठ बजे से स्कूली वाहनों का आना-जाना शुरू हो जाता है। ठिठुरते बच्चे खुले वाहनों में नजर आ रहे हैं। खासकर ऑटो में जाने वाले बच्चे भी सर्दी से ठिठुर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *