गिरिडीह में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर:बिशनपुर में टक्कर मार कर भागा, भागने के दौरान पचम्बा बाजार में बच्चे को कुचला

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दहशत फैला दी। वाहन ने सबसे पहले बिशनपुर के समीप एक व्यक्ति को टक्कर मारी। हादसे के बाद रुकने के बजाय चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। इसके बाद स्कॉर्पियो पचम्बा बाजार की ओर बढ़ गई, जहां पहले से ही काफी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की स्पीड काफी तेज थी। पचम्बा बाजार में घुसते ही स्कॉर्पियो ने एक मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कई दोपहिया गाड़ियों से टकराती चली गई और अंत में एक दुकान में जा घुसी। हादसे में कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा। घायल बच्चा धनबाद रेफर, बाल-बाल बचे लोग स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।
बताया गया है कि स्कॉर्पियो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित रहे। पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी गाड़ी से उनके घर भेज दिया। व्यापारियों का कहना है कि यदि उस समय दुकानों के बाहर ग्राहक खड़े होते तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। दुकानदारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक की पहचान खरगडीहा निवासी के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *