अमृतसर| रणजीत एवेन्यू स्थित दशहरा ग्राउंड में पाई-टेक्स सहित कई बड़े एग्जीबिशन समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं। इन आयोजनों से नगर निगम को अच्छी-खासी आय होती है। बावजूद इसके ग्राउंड की हालत बदतर बनी हुई है। मैदान के भीतर और आसपास कई जगहों पर गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आयोजकों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान शहर में सबसे ज्यादा टैक्स जनरेट करने वाले स्थानों में शामिल है, फिर भी इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है। – नीरज गुप्ता, निवासी बटाला रोड।


