बहादुरगढ़ ACP ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड से सम्मानित:राष्ट्रपति से पुलिस वीरता पदक भी पा चुके, दिल्ली में कार्यक्रम

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के एसीपी डॉ प्रदीप खत्री को चॉर्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एसीपी डॉण् प्रदीप खत्री को पुलिस सेवा में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। कुछ समय पहले काली रमन फाउंडेशन की तरफ से भारत गौरव अवॉर्ड भी मिल चुका। राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित डॉ. खत्री को यह सम्मान उनकी निर्भीक सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। एसीपी प्रदीप खत्री राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान और कुश्ती कोच भी रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई मैडल भी हासिल कर चुके हैं । राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्वों को भी मिला सम्मान डॉ. प्रदीप खत्री के साथ इस अवसर पर कई अन्य विशिष्ट राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शीला बाई बप्पू, GOSK, मॉरीशस सरकार की पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में भारत में मॉरीशस की उच्चायुक्त, को सामाजिक कल्याण और भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुखेश्वर चुन्नी, GOSK मॉरीशस के पूर्व कैबिनेट मंत्री (कला एवं संस्कृति) एवं भारत में पूर्व राजदूत को सांस्कृतिक कूटनीति में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। पुलिस बल की बहादुरी का प्रतीक स्वाति मालीवाल, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद को महिला अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए उनके सतत संघर्ष के लिए सम्मानित किया गया। वहीं एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री को दिया गया सम्मान देश के पुलिस बलों की बहादुरी और बलिदान के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का सशक्त प्रतीक बना। समारोह ईमानदारी और सेवा का राष्ट्रीय उत्सव एसीपी डॉ प्रदीप खत्री का कहना है कि इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित यह समारोह केवल एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह साहस, ईमानदारी और सेवा के मूल्यों का राष्ट्रीय उत्सव बन गया। ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड के माध्यम से चॉर्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च ने उन व्यक्तित्वों के प्रति देश की कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दी है और राष्ट्र की नैतिक शक्ति को सुदृढ़ किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *