पाली में एक स्कोर्पियो सवार ने घर के बाहर खड़े 48 साल की टीचर को टक्कर मार दी। हादसे में टीचर गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट लगी। इसके साथ ही एक हड्डी भी फेक्चर हो गई। जो उनकी मौत का कारण बना। पुलिस ने स्कोर्पियो जब्त की है। तखतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल पदमाराम ने बताया कि रविवार सुबह आऊवा (मारवाड़ जंक्शन) हाल पाली जिले के तखतगढ़ निवासी 48 साल के टीचर भरत कुमार जोशी पुत्र मोतीलाल जोशी जनरल स्टोर से घरेलू सामान खरीदकर घर आए थे। बाइक खड़ी कर वे घर में घुस ही रहे थे कि इस दौरान एक स्कोर्पियो ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कोर्पियो उनके प्राइवेट पार्ट से टकराई। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। तखतगढ़ हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक बेदाणा के सरकारी स्कूल में टीचर थे। डॉ बोले- प्राइवेट पार्ट पर लगी गंभीर चोट बनी
मामले में मृतक को अटेंड करने वाली बांगड़ हॉस्पिटल की डॉ शगुन जैन ने बताया कि मरीज को जब हॉस्पिटल लाया गया। उनकी मौत हो चुकी थी। उनके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट लगी हुई थी और फेक्चर भी हो रखा था। जो उनकी मौत का कारण बना।


