अमृतसर| सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड की ओर से लोहड़ी के पावन पर्व पर पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लोगों को मुफ्त पतंगें वितरित की गईं। इस अवसर पर कंपनी के एजेंट गौरव मल्होत्रा ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए एक विशेष संदेश साझा किया। उन्होंने लोगों से ‘चाइना डोर’ का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की। मल्होत्रा ने पतंगबाजों से आग्रह किया कि केवल पारंपरिक सूती डोर का ही प्रयोग करें।


