भरतपुर में ट्रेन से कटकर 8 जानवरों की मौत:ट्रैक पार करते समय बनारस सुपरफास्ट की चपेट में आए

भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके में मंगलवार सुबह सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से 8 जानवरों की मौत हो गई। इनमें 6 गोवंश, एक कुत्ता और एक सियार शामिल हैं। हादसे के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक से हटाकर यातायात सुचारू कराया। बनारस सुपरफास्ट से हुआ हादसा आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी स्थित आरपीएफ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सुभाष गुर्जर ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। गुजरात से बनारस जा रही बनारस सुपरफास्ट ट्रेन (12945) डुमरिया और चुरारी डांग स्टेशन के बीच पहुंची थी। इसी दौरान 8 जानवर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन उनकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण कुछ देर तक ट्रैक पर शव पड़े रहे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची आरपीएफ, ट्रैक कराया साफ घटना की जानकारी मिलते ही यूपी आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक पर बिखरे पड़े जानवरों के शवों को हटवाया गया और रेलवे ट्रैक को साफ करवाया गया। इसके बाद ट्रेन संचालन दोबारा सामान्य किया गया। खेतों से खदेड़े जाने पर ट्रैक तक पहुंचे जानवर बताया जा रहा है कि इस समय खेतों में फसल खड़ी होने के कारण किसान जानवरों को खेतों से खदेड़ रहे हैं, ताकि फसल को नुकसान न पहुंचे। इसी कारण जानवर इधर-उधर भागते हुए रेलवे ट्रैक या हाईवे की तरफ पहुंच जाते हैं। क्षेत्र में अक्सर रेलवे ट्रैक के आसपास जानवरों का झुंड दिखाई देता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *