सरबत दा भला ट्रस्ट ने डायग्नोस्टिक सेंटर किया स्थापित

अमृतसर| सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय ने कस्बा बुताला में ‘सनी ओबेरॉय क्लीनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. दलजीत सिंह गिल और पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. ओबेरॉय ने बताया कि पंचायत और एनआरआई भाइयों के सहयोग से शुरू की गई यह लैब क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने साझा किया कि ट्रस्ट अब तक पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में 150 लैब खोल चुका है, जहां प्रतिवर्ष करीब 25 लाख लोग केवल लागत दरों पर टेस्ट करवाकर लाभ उठा रहे हैं। सरपंच सुखविंदर सिंह और स्थानीय टीम के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर पंचायत द्वारा डॉ. ओबेरॉय और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *