ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर मनाया सीएम का जन्मदिन:कलेक्टर और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित 251 लोगों ने किया रक्तदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस और सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और जिला अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र पाराशर के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर पीडब्ल्यूडी स्थित मंदिर पर लोगों ने केक काटकर मिठाई बांटी। जिलेभर में अलग-अलग जगह हुए आयोजनों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित कई जगह लगाए गए रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने 251 यूनिट से अधिक रक्तदान किया हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उनकी दूरदर्शिता और प्रभावशाली नेतृत्व ने राजस्थान को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया हैं। शिविर के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने भी रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे महान सेवा है। यह न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता हैं। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह, कल्पना शर्मा, रामकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी स्थित मंदिर में मनाया गया जन्म दिवस
राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरा होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस के मौके पर आम लोगों ने पीडब्ल्यूडी स्थित मंदिर पर मिठाई बांटी। इस दौरान समाजसेवी सौरव गुर्जर के नेतृत्व में मंदिर परिसर में केक काटकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। पीडब्ल्यूडी स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सौरव गुर्जर, गौरव पोसवाल, चेतराम लोधा, योगेश त्यागी सहित विभिन्न समाजों के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *