सर्दी में कंबल पाकर खिल गए जरूरतमंदों के चेहरे:श्री गोपाल गोशाला कोलिया गांव में 300 लोगों को बांटी

डीडवाना के ग्राम कोलिया में बाबूलाल गुप्ता फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को सर्दी से राहत देने के लिए 300 कंबलों का वितरण किया। यह कार्यक्रम श्री गोपाल गोशाला कोलिया में संत रामस्वरूप दास महाराज की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कंबल वितरण समारोह में सरपंच कुशाल धेतरवाल और अग्रवाल समाज डीडवाना के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फाउंडेशन से जुड़े मनोज ध्यावाला ने बताया कि यह सेवा कार्य निर्धन और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर गांव के पूर्व सरपंच रामावतार सोनी, रामधन गंडास और मिहिर ध्यावाला सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने गुप्ता फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
बाबूलाल गुप्ता फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से ग्राम कोलिया में लगातार सामाजिक सेवा कार्य कर रहा है। फाउंडेशन स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर कोर्स निःशुल्क संचालित करता है। इनमें कोलिया और आसपास के गांवों की लड़कियां व महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। इसके अतिरिक्त, फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर और एक्यूप्रेशर शिविर सहित कई अन्य सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। गुप्ता फाउंडेशन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *