इंदौर के वार्डों में बदबूदार, झाग और कीड़े वाला पानी:भास्कर के 10 रिपोर्टर्स ने ग्राउंड पर जाकर देखा; लोग बोले- नहीं बहाएंगे तो मर ही जाएंगे

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी है। शहर के 6 वार्डों में 10 भास्कर रिपोर्टर मौजूद हैं, जहां अधिकांश कॉलोनियों में गंदा पानी आ रहा है। इसकी वजह कई जगह लीकेज की बात सामने आई। वार्ड नंबर 22, 39, 52 और 56 में गंदा, बदबूदार और झाग वाला पानी आ रहा है। कई जगह तो पानी में कीड़े भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि शुरुआत में जो पानी आता उसे तो फेंकना ही पड़ता है। इसे बहाएंगे नहीं तो मर जाएंगे। कुछ देर बाद थोड़ा ठीक पानी आता है, जिसमें दवाएं और फिटकरी डालकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भागीरथपुरा में आज पानी की सप्लाई
भागीरथपुरा में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। इन टैंकर के पानी को भी पहले टेस्ट किया जा रहा है, उसके बाद ही घरों तक पहुंचाया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने बताया कि पानी की सप्लाई इस्तेमाल के लिए नहीं बल्कि लीकेज चेक करने के लिए की जा रही है। इस पानी की सैंपलिंग की जाएगी। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 23 मौत हो चुकी है। अभी 39 मरीज एडमिट हैं, जिनमें से 10 आईसीयू में हैं। इनमें भी तीन वेंटिलेटर पर हैं। लगातार हो रही मौतों को लेकर अभी भी क्षेत्र में दहशत है। इंदौर के अलग-अलग वार्डों से दूषित पानी की 5 तस्वीरें… खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. मां बोली-घर का नल ही था बेटे का कातिल: इंदौर की साधना का दर्द- खुद उसे जहर पिलाती रही 2. हे भागीरथ! पानी से मौतें कब तक? फिर जानें गईं: इंदौर में 23वीं मौत, ICU में भी मरीज बढ़कर 13 हुए 3. ’10 दिन से वेंटिलेटर पर…कुछ नहीं बचा, सौंप दो साहब’: इंदौर में दूषित पानी के मरीजों के परिजन की गुहा 4. भागीरथपुरा के वो 3 जहरीले दिन, जिन्होंने छीनीं 20 जानें: पानी में थे बेहद बारीक कीड़े और बदबू…लोग पीते रहे 5. क्या हकीकत छिपा रहा इंदौर प्रशासन?: 20 की जान गई, मुआवजा 18 को…सरकारी आंकड़े 4 पर सीमित क्यों? 6. बिना पोस्टमॉर्टम कई शवों का हुआ अंतिम संस्कार: भागीरथपुरा दूषित पानी से मौत कैसे होगी साबित 7. हमें भी शुद्ध पानी उपलब्ध कराओ ‘सरकार’: भागीरथपुरा के दिव्यांगों की गुहार- हम बोल और सुन नहीं सकते 8. इंदौर दूषित पानी से 21वीं मौत: एक और महिला ने दम तोड़ा, अभी भी 4 मरीज वेंटिलेटर पर, 11 आईसीयू में भर्ती

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *