अबोहर में 4 घंटे खड़ी रही सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस:चेन खींचने से इंजन में आई खराबी, RPF ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन अबोहर रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग के कारण तीन से चार घंटे देरी से रवाना हुई। इस घटना से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चेन खींचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। यह घटना अबोहर रेलवे स्टेशन पर हुई। एक व्यक्ति द्वारा चलती ट्रेन की चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन की पावर फेल हो गई। ट्रेन को सुबह करीब 5:45 बजे अबोहर से रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह रात करीब 9:05 बजे ही आगे बढ़ सकी। कई अन्य ट्रेन भी विलंब से रवाना हुई इस कारण स्टेशन पर मौजूद हजारों यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचे। ट्रेन के लेट होने का असर अन्य रेल गाड़ियों की आवाजाही पर भी पड़ा। अबोहर स्टेशन से गुजरने वाली कई अप-डाउन ट्रेनें अपनी समय-सारिणी से विलंब से चलीं और पहुंचीं, जिससे पूरे रेल नेटवर्क पर प्रभाव पड़ा। आरोपी से पूछताछ कर रही आरपीएफ घटना के बाद, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेन खींचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने किन परिस्थितियों में और किस कारण से चलती ट्रेन की चेन खींची। रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना किसी आपात स्थिति के चेन पुलिंग जैसी हरकत न करें। ऐसी घटनाओं से न केवल रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, बल्कि हजारों यात्रियों की सुरक्षा और समय भी प्रभावित होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *