मुख्यमंत्री भजनलाल के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम:विप्र फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को बांटी जर्सियां, बच्चों के चेहरे खिले

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन राजस्थान में जोर शोर से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे है। यहां विप्र फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। विप्र फाउंडेशन की ओर से इसे लेकर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानटाउन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को स्कूली जर्सी वितरित की गई। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा का एक साल का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है। सरकार ने एक साल के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की है। सरकार के इन कामों पर जनता की ओर से उपचुनाव में 7 में से 5 सीट जिताकर मोहर लगाई गई है। सरकार का 1 साल पूरे होने के उपलक्ष में 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आएंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। यहां पर 50 से अधिक जर्सियां स्कूली बच्चों को बांटी गई। इस स्कूली बच्चों के जर्सी पाकर चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, डॉ मनीष शर्मा, पंडित लालचंद गौतम, मोहनलाल कौशिक, रमाकांत शर्मा, आकाश भारद्वाज, आशा शर्मा, गजेन्द्र भारद्वाज, सीमा शर्मा, मुरली गौतम, कल्याण शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वास शर्मा, सावित्री शर्मा, सुधीर शर्मा आदि विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *