धौलपुर में पुरानी रंजिश में 2 गुटों में खूनी संघर्ष:एक ही परिवार के 4 लोग हुए घायल, 1 महिला की हालत गंभीर

धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, नरसिंहगढ़ गांव में सीताराम और जगदीश पक्ष के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। घायल सोनू पुत्र जगदीश ने बताया कि सीताराम पक्ष के लोग उनके ताऊ के लड़के पप्पू के साथ मारपीट कर रहे थे। जब सोनू और उसके परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे, तो करीब 15 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन्हें बेरहमी से पीटा।
इस हमले में रामअवतार पुत्र जगदीश, पूजा पत्नी राजू, शीला पत्नी जगदीश और सोनू पुत्र जगदीश घायल हुए हैं। सभी घायल कुशवाह जाति से संबंधित बताए जा रहे हैं। घायलों में शीला की हालत नाजुक बनी हुई है, और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोलारी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोलारी थाना पुलिस के अनुसार, यह झड़प पुरानी रंजिश का परिणाम है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *