कोलारस कस्बे में बेकाबू हुआ ट्रैक्टर;VIDEO:पहिए में बाइक फंसने से दुकान में घुसते-घुसते बचा

शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ी बाइक को रौंदता अपने साथ ले गया। बाइक ट्रैक्टर के नीचे और टायर में फस गई, जिससे ट्रैक्टर दुकान में बाहर ही थम गया। इस वजह से बड़ी घटना होने से बच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोलारस पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोलारस कस्बे के एबी रोड़ उत्सव वाटिका के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को रौंदते हुए एक दुकान की ओर बढ़ रहा था। बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंसी रह गई थी, इस वजह से ट्रैक्टर दुकान में घुसने से बच गया। घटना के बाद ट्रैक्टर के ड्राइवर जसराम आदिवासी निवासी बेरखेड़ी को पकड़ लिया गया। घटना में कांकरा गांव के रहने वाले कल्लू पिता लाल सिंह यादव की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कल्लू का कहना है कि वह कोलारस दूध की सप्लाई करने के बाद पशुओं का खर लेने के लिए दुकान पर रुका था। बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। गनीमत रही कि ट्रैक्टर की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *