बूंदी जिले की डाबी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में 6 साल से फरार चल रहे वारंटी नानूराम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए नानूराम (35) पुत्र मांगीलाल भील, निवासी गोपालपुरा, डाबी को पकड़ा। नानूराम तालेड़ा स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में आर्म्स एक्ट के मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित था। बूंदी के जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने आपराधिक तत्वों, स्थायी वारंटियों और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी हेमराज शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल शेरसिंह और कॉन्स्टेबल श्रवणराम शामिल थे।


