डूंगरपुर में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:गोठमहूडी बस स्टैंड के पास हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की

डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में गोठमहूडी बस स्टैंड के पास एक बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपुर थाने के एएसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि लापिया गांव निवासी नाथूलाल कलासुआ ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार नाथूलाल और उसका भाई रामचंद्र पूंजपुर में कलर का काम करके अपने गांव लापिया लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे गोठमहूडी बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रामचंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से पूंजपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन रामचंद्र को लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज पुलिस ने डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *