मुलाजिम को हथकड़ी से जकड़ साथियों संग पुलिस की गाड़ी को भगा ले गया कैदी, हादसे ने पकड़वाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कंटोनमेंट के अधीन आती दरगाह नटपीर शाह के पास सोमवार दोपहर 2 कैदी को को साथियों ने भगाने की कोशिश की। मगर पुलिस की आगे इनोवा से टकराने से कामयाब नहीं हो पाए। आरोपी जरनैल सिंह उर्फ कल्लू को 2 पुलिस मुलाजिम एसएचओ की गाड़ी में पेशी पर लेकर पहुंचे थे। एक मुलाजिम कचहरी परिसर में शौच करने गया तो दूसरा गाड़ी में ही रहा। आरोपी ने अपने साथियों को पहले से बुलाया था। जो मुलाजिम गाड़ी में मौजूद था, उसे कैदी ने हथकड़ी से ही जकड़ा हुआ था और जो साथी बुलाए थे, वो गाड़ी को आधा किलोमीटर दूर तक ले गए और आगे इनोवा से टक्कर होते ही गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। हादसे के बाद लोग जमा हो गए तो पुलिस मुलाजिम ने शोर मचा दिया, जिसके बाद कैदी को काबू कर लिया गया। आरोपी थाना कंटोनमेंट की हिरासत में है। पुलिस की गाड़ी की स्पीड तेज थी जिस कारण टक्कर के बाद एयर बैग तक खुल गए। आरोपी जरनैल सिंह उर्फ कल्लू गांव चेतनपुरा थाना झंडेर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ थाना झंडेर थाने में 11 जनवरी 2026 को नशा का केस दर्ज हुआ था। इसी थाने में 6 जनवरी 2020 चोरी, अमृतसर के ई डिवीजन थाना में ​ 22 सितंबर 2020 को चोरी, थाना सदर में 17 मई 2021, ​थाना मोहकमपुरा में साथियों के चोरी का केस 2 फरवरी 2022 को दर्ज था। हालांकि थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कोई कैदी नहीं भागा है। गाड़ी की थोड़ी हिलजुल हुई है और आगे एक इनोवा कार थी, उसमें टकरा गई है। उन्हें कुछ पता नहीं है क्योंकि अभी कहीं बाहर आए हैं और मुंशी से पूछकर बताता हूं। जो भी हो इस सारे घटनाक्रम में पुलिस ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। जानकारी के अनुसार थाना झंडेर की पुलिस आरोपी को स्कॉर्पियों गाडी (पीबी-65- बीएच-1816) में अदालत में पेश करने पहुंची थी। शाम करीब साढ़े 3 बजे के करीब कैदी को वापस ले जाने वाले कि थी आरोपी के सार्थियों ने उसे भगाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हो पाए। टक्कर में दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *