देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका जोधपुर की परम्परा के अनुसार सम्मान किया गया। कोविंद जोधपुर से सोजत में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कोविंद दो माह में दूसरी बार जोधपुर पहुंचे हैं। कोविंद 13 से 15 जनवरी तक जोधपुर दौरे पर है। यहां आज शाम ताज हरि महल, रेजिडेंसी रोड पर रात्रि विश्राम करेंगे। यहां से अगले दिन 14 जनवरी को प्रातः 11:15 बजे सोजत सिटी, जिला पाली के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे श्रीमद् भागवत कथा समिति, सोजत सिटी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सहभागिता करेंगे। इसके बाद वे रात्रि 7:30 बजे पुनः जोधपुर पहुंचकर ताज हरि महल में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर 3:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तथा 4:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। बता दे कि पिछले साल 20 नवंबर को भी कोविंद जोधपुर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने केलावा में राम जानकी विवाह समारोह में हिस्सा लिया था। पिछले दो माह में कोविंद दूसरी बार अब जोधपुर पहुंचे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अभिनंदन किया।


