आधा किलो हेरोइन के साथ दो लोग गिरफ्तार

जालंधर| कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आधा किलोग्राम हेरोइन के साथ पेंटर और उसके साथ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जॉन मुश्ताक और राकेश कुमार उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। स्पेशल ऑपरेशन सेल के सब-इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पिम्स के पास नाकाबंदी के दौरान दोनों की तलाशी ली तो उनसे हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी जॉन ने कहा कि जल्द अमीर बनने का लालच देकर उनके जानने वाले ने तस्करी करवाई। वे अपने मुख्य आका के कहने पर हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना-7 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *