झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में होगा सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव:टीकमगढ़ में रस किशोर दास महाराज सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा, तैयारियों को लेकर समितियां गठित

टीकमगढ़ शहर के झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना है। रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत रामदास त्यागी महाराज सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्य राम गोपाल शर्मा ने बताया कि राम हर्षण कुंज अयोध्या धाम के कृपा पात्र रस किशोर दास महाराज 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। मंदिर के महंत रामदास त्यागी महाराज ने बताया कि झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में हर साल वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा के साथ रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। आज कथा की तैयारियों को लेकर प्रमुख बैठक रखी गई। जिसमें विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए। मंदिर समिति के सदस्य दुर्गा दीक्षित ने बताया कि 2 से लेकर 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आज बैठक के दौरान अलग-अलग समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे गए। इस दौरान राकेश उपाध्याय, सुरेश दौंदेरिया, ब्रजेंद्र तिवारी, महेंद्र द्विवेदी, नीरजा द्विवेदी, रामकुमारी द्विवेदी, साधना सोनी, अनुराग दीक्षित, दिनेश शर्मा, प्रजातंत्र गंगेले, दुर्गा दीक्षित, अन्नू मिश्रा सहित शहर के लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *