बोकारो में बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़:5 अभियुक्त गिरफ्तार, 46 बैटरियां और औजार बरामद; मास्टर माइंड पहले भी जा चुका है जेल

बोकारो पुलिस ने वाहन बैटरी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 46 चोरी की बैटरियां बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई एक बाइक, बिना नंबर का एक टोटो, चार मोबाइल फोन, पांच टायर, कटर, सिलाई रिंच और अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं। गाड़ियों से लगातार बैटरी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने ने बताया कि बालीडीह, सिटी, पिंडराजोड़ा और सेक्टर-12 थाना क्षेत्रों में चार पहिया, छह पहिया वाहनों और टोटो से लगातार बैटरी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। खड़े वाहनों से बैटरियां चुराकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते थे एसआईटी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को बैटरी चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में धीरज कुमार वर्मा, प्रथम कुमार, रोशन कुमार, दीपक कुमार और महेंद्र कुमार महतो शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात में खड़े वाहनों से बैटरियां चुराकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार, धीरज कुमार वर्मा इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई से जिले के विभिन्न थानों में दर्ज बैटरी चोरी के कुल सात मामलों का खुलासा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *