रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी से उठाईगिरी:कार का शीशा तोड़कर 10 लाख कैश और लैपटॉप चोरी, CCTV में 4–5 संदिग्ध कैद

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े पांच आरोपियों ने कार का कांच तोड़कर 10 लाख रुपए नकद समेत लाखों का इलेक्ट्रानिक सामान पार कर दिया। कारोबारी ने मामले की शिकायत गंज पुलिस को की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़े क्या है पूरा मामला विधानसभा इलाके के स्वर्णभूमि परिसर में निवासरत कारोबारी प्रवेश अग्रवाल ने बताया, कि उसका फ्लेक्स बनाने का काम है। 12 जनवरी को अपनी कार क्रमांक सीजी 04-पीई-9909 से घर से करीबन 04.00 बजे रायपुर कोर्ट जाने के लिए अपने जीजा प्रखर जिंदल के साथ निकला था। कोर्ट सहित अन्य जगहों पर काम निपटाने के बाद जब डायग्नोस्टिक क्लिनिक में डॉक्टर से मिलकर 6.20 बजे निकले तो कार की कांच का शीशा टूटा देखा। कार के पास जाकर सामान की जांच की तो उसमें रखा 10 लाख रुपए नकद, एपल लैपटॉप, सैमसंग टैब, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क और स्लिंग बैग में रखे पांच डेबिट व क्रेडिट कार्ड गायब थे। कारोबारी ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। नीली शर्ट वाले युवक बैग तोड़ते दिखा कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया तो फुटेज में 4 से 5 संदिग्ध युवक कार के आसपास घूमते दिखे। जिनमें से एक नीली शर्ट पहने युवक को शीशा तोड़कर बैग उठाते देखा गया है। पुलिस युवकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *