अजमेर के प्रगति नगर कोटड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकर्पण किया। करीब साढ़े 4 करोड़ की लागत से बने इस भवन में 23 कमरे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। देवनानी ने कहा कि दिल्ली गेट सरकारी स्कूल पहले किराए के भवन में संचालित होती थी। जर्जर होने के बाद उसे सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में शिफ्ट किया गया। अब आगामी दिनों में यहां संचालित होगी, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देवनानी ने टीचरों को संदेश दिया कि वह सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं ताकि बच्चे अच्छे और श्रेष्ठ नागरिक बन सकें। टीचरों की जिम्मेदारी ज्यादा है कि वे बेहतर सुविधाओं के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। पारितोषिक वितरण किया
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली और सिंधु शोध पीठ, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में भारत के विकास में सिंधी समुदाय का योगदान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि स्पीकर वासुदेव देवनानी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने की। । हरि सेवा धाम भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने आर्शीवचन दिया। समापन अवसर पर पारितोषिक वितरण एवं विद्वानों का सम्मान भी किया गया।
………… पढें ये खबर भी…. 255 कैंडिडेट्स के एग्जाम के लिए 511 अफसर-कर्मचारी लगाए:RPSC को खर्च करने पड़े 20 लाख से ज्यादा रुपए, चेतावनी के बाद 6 हजार फॉर्म विड्रॉ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 11 जनवरी को गृह रक्षा विभाग में डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई। परीक्षा में कुल 255 उम्मीदवार शामिल हुए। इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 511 अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए। इनकी व्यवस्थाओं पर 20 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आया। इस साल परीक्षा के लिए शुरुआत में 4,221 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन बड़ी संख्या में कैंडिडेट गैरहाजिर रहे। (पूरी खबर पढें)


