भीलवाड़ा में व्यापारी को घसीटा, स्कूटी और 4 लाख लूटे,VIDEO:40 सेकेंड में वारदात कर फरार हुए, 4 महीने पहले भाई से छीने थे 10 लाख

भीलवाड़ा में घर लौट रहे एक व्यापारी से 5 बदमाश स्कूटी छीनकर फरार हो गए। व्यापारी का दावा है कि स्कूटी में 4 लाख रुपए भी थे। लूट के दौरान विरोध पर करने पर बदमाशों ने व्यापारी को सड़क पर भी घसीटा, फिर कुछ सेकेंड में फरार हो गए। घटना कोतवाली थाने के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। किराना व्यापारी नारायण दास मंगनानी से लूट का आज सीसीटीवी भी सामने आया है। नारायण दास के भाई से भी करीब 4 महीने पहले बदमाशों ने 10 लाख रुपए लूट लिए थे। सबसे पहले देखिए- PHOTOS में वारदात…. दिन में बैंक में जमा नहीं कराए थे रुपए नारायण दास मंगनानी (55) की बाजार नंबर दो में किराना की दुकान है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह घर से तीन लाख रुपए लेकर बैंक में जमा कराने निकले थे। समय नहीं मिलने के कारण राशि जमा नहीं हो सकी। इसके बाद दुकान की नकदी मिलाकर करीब चार लाख रुपए उन्होंने एक्टिवा में रख लिए थे। गोल प्याऊ चौराहे पर स्थित अपनी दुकान ‘जगदीश स्टोर’ बंद कर कैश लेकर घर के लिए निकले थे। दुकान के पास से ही पीछा शुरू कर दिया नारायण दास के अनुसार बदमाशों ने बाइकों से दुकान के कुछ दूर से उनका पीछा शुरू कर दिया था। उन्हें शक तो हुआ, लेकिन लगा कि शायद कुछ युवक शास्त्री नगर की तरफ ही जा रहे होंगे। शंक होने पर उन्होंने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन बदमाशों ने पीछा करते शास्त्री नगर के सेक्टर-ए में उन्हें घेर लिया। बाइक से उतरे एक बदमाश ने स्कूटी को धक्का मारकर गिरा दिया। 40 सेकेंड में वारदात कर फरार सड़क पर गिरने के बाद भी व्यापारी ने स्कूटी को नहीं छोड़ा। दो बदमाशों ने पकड़कर व्यापारी को घसीटा और बदमाश ने स्कूटी को सीधा किया। इस दौरान दो बदमाश बाइक पर ही सवार थे। केवल 40 सेकेंड में दो बदमाश स्कूटी को लेकर फरार हो गए। बाकी तीन बदमाश बाइक से फरार हो गए। भाई के साथ मारपीट कर छीने थे 10 लाख नारायण दास ने बताया कि करीब 4 महीने पहले उनके भाई के साथ भी शास्त्री नगर इलाके में 10 लाख की लूट हुई थी। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर 2025 को उनके भाई धर्मदास अपने बेटे के साथ स्कूटर से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उनका स्कूटर रुकवाया और मारपीट कर पैसे छीनकर फरार हो गए। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *