मकर संक्रांति कल, बाजारों में उत्सव का माहौल:मिठाई की दुकानों पर भीड़, पतंगों की भी जमकर खरीदारी

मकर संक्रांति का पर्व बुधवार, 14 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व से एक दिन पहले मंगलवार को शहर के बाजारों में सुबह से ही रौनक देखी गई। लोग दान-पुण्य और त्योहार की तैयारियों के लिए खरीदारी करते नजर आए। दोपहर बाद से देर शाम तक बाजारों में महिला-पुरुष खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मकर संक्रांति के अवसर पर मिठाई की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। ग्राहकों ने घेवर, फिणी, जलेबी सहित पारंपरिक मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। तिल से बनी मिठाइयों की भी विशेष मांग देखी गई। मिठाई व्यापारी अमित सैनी ने बताया कि बाजार में अच्छी रौनक है और लोग उत्साहपूर्वक मिठाइयां खरीद रहे हैं। बच्चों और युवाओं में पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बाजारों में पतंग और डोर की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही। रंग-बिरंगी और विभिन्न आकारों की पतंगें बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं। बाजार में 5 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की पतंगें उपलब्ध हैं। हालांकि, इस बार अभी तक आसमान में अपेक्षाकृत कम पतंगें उड़ती नजर आ रही हैं। पतंग व्यापारी मुंशी ने बताया कि पतंग और डोर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण पतंगबाजी का रुझान पहले की तुलना में कम हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *