खरगोन के डाबरी में 20 जगह बिक रही अवैध शराब:150 महिलाओं ने कलेक्टर से शिकायत कर सख्ती से बंद कराने की मांग की

खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित डाबरी गांव की 150 से अधिक महिलाएं अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि गांव में 20 से अधिक स्थानों पर अवैध कच्ची शराब बेची जा रही है। महिलाओं ने शिकायत में बताया कि किराना दुकानों पर भी आसानी से शराब उपलब्ध है। शराब के सेवन से पुरुष महिलाओं के साथ गाली-गलौज और झगड़ा करते हैं। वे घर का अनाज और अन्य खाद्य सामग्री बेचकर शराब पर पैसे खर्च कर रहे हैं, जिससे आए दिन घरों और सार्वजनिक स्थानों पर विवाद होते रहते हैं। महिलाएं बोलीं- नई पीढ़ी बिगड़ रही
प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक सारिका मंडलोई ने कहा कि अवैध शराब के कारण नई पीढ़ी बिगड़ रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि शराब बेचने वाले अन्य व्यवसाय भी कर सकते हैं। महिलाओं ने मांग की कि गांव में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद की जाए। डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग को अवैध शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *