ट्रेन से कटने से पहले पति ने सुनाई आपबीती, VIDEO:गुरुग्राम में पत्नी ने बेवफाई की, दो बार राजस्थान के प्रेमी के पास भागी

गुरुग्राम में 5 जनवरी को ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने वाले विक्रम की मौत के मामले में खुलासा हुआ है। विक्रम ने अपनी पत्नी की बेवफाई से आहत होकर सुसाइड किया था। उसने मरने से पहले अपने साले अरुण को एक वीडियो बनाकर भेजा, जिसमें उसने नम आंखों से आपबीती सुनाई। विक्रम ने वीडियो में कहा- “पत्नी रीतू दो बार प्रेमी विपन उर्फ प्रिंस के पास भागी। पहली बार लौट आई थी। कुछ दिन बाद दोबारा चली गई। प्रिंस राजस्थान के झुंझनू का रहने वाला है।” वीडियो में विक्रम ने अपना घर उजाड़ने, बच्चों के अनाथ होने और सुसाइड के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो सामने आने के बाद विक्रम के भाई रोहित ने GRP थाने में रीतू और विपन उर्फ प्रिंस के खिलाफ धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR दर्ज करवाई है। पुलिस सुसाइड के इस केस में अब मैरिटल अफेयर के एंगल से जांच कर रही है। 5 जनवरी को दो हिस्सों में कटी मिली बॉडी
विक्रम कुमार ने 5 जनवरी को एक वीडियो बनाकर अपने साले को वॉट्सएप पर भेजा। उसके बाद, वह रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के सामने कूद गया। उसका शरीर लोको इंजन में फंस गया, और ट्रेन के पहिए उसके शरीर के टुकड़े करते हुए आगे बढ़ गए। शरीर दो हिस्सों में था, लेकिन जीआरपी टीम को उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े काफी दूर तक मिले। उसकी पहचान जेब से मिले पैन कार्ड और पत्नी के आधार कार्ड से हुई। अंबाला का रहने वाला, गुरुग्राम में करता था काम
विक्रम मूल रूप से अंबाला की नारायणगढ़ तहसील के बधौली गांव का रहने वाला था। शादी से पहले ही गुरुग्राम की हीरो ग्रुप से जुड़ी कंपनी में काम करता था। अंबाला की रविदास कॉलोनी की रहने वाली रितू से उसकी शादी 3 मई 2015 को हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को गुरुग्राम लेकर आ गया था। उनके 9 साल और 7 साल के दो बेटे हैं। पत्नी की बेवफाई के बाद विक्रम के सुसाइड की कहानी सुसाइड से पहले साले को भेजा वीडियो
विक्रम ने ये बातें अपने साले अरुण को बताईं। दोपहर में उसने एक सुसाइड वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने कहा कि रितु प्रिंस के बहकावे में 8 अक्टूबर 2025 को कोहड़वाड़ (झुंझुनू, राजस्थान) गई थीं। अब फिर से चली गई है। प्रिंस ने उसका घर उजाड़ा है और सुसाइड के लिए भी वो जिम्मेदार है। इसके बाद प्रिंस की धमकियों से डरकर विक्रम ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने की तलाश, तो सुसाइड का पता चला
अरुण ने वह वीडियो अपने दोस्त अजय कुमार को भेजी। अजय ने बिजवासन-गुरुग्राम रेलवे ट्रैक पर जांच की और जीआरपी में रेलवे अधिकारियों से पूछताछ की, तो उसे विक्रम के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था और बीच से कटा हुआ था। ट्रैक के पास ही टूटा हुआ वीवो का मोबाइल, फटा पर्स, विक्रम का पैन कार्ड और रितु का आधार कार्ड मिला। 6 जनवरी को भाई रोहित और चाचा फूलचंद ने शव की पहचान की। परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
विक्रम के भाई रोहित ने जीआरपी एसपी को शिकायत देकर मांग की है कि पत्नी रितु देवी और प्रेमी प्रिंस उर्फ विपन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इन्होंने विक्रम को धमकियां देकर, गालियां देकर और मानसिक प्रताड़ना करके आत्महत्या के लिए उकसाया। रितु दो बार प्रिंस के साथ भागी, घर से जेवरात-40,000 रुपए चुराए। दोनों के खिलाफ सख्त जांच हो और दंड मिले, ताकि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हटाने वाले दोषियों को सजा मिल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही
जांच अधिकारी हरिचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुसाइड का मामला है। मृतक के भाई रोहित की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को जांच में शामिल करेगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *