पन्ना में दूषित पानी, पार्षद ने किया विरोध:सीएमओ कार्यालय में गंदा पानी लेकर पहुंचे, अफसर की टेबल रखी बोतल

पन्ना शहर के वार्ड क्रमांक-14 में पिछले तीन दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस समस्या से परेशान होकर मंगलवार को कांग्रेस पार्षद वैभव थापक एक बोतल में गंदा पानी भरकर सीधे नगर पालिका सीएमओ के कार्यालय पहुंचे। वार्ड 14 के निवासियों का आरोप है कि पिछले 72 घंटों से उनके घरों में आ रहा पानी न तो पीने योग्य है और न ही नहाने लायक। पार्षद वैभव थापक ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सीएमओ और संबंधित इंजीनियरों से कई बार फोन और मैसेज के जरिए संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समस्या का समाधान न होने पर पार्षद थापक ने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पन्ना जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का हवाला देते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए। पार्षद ने अधिकारियों से पूछा कि क्या उनके घरों में भी ऐसा ही पानी आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह विरोध प्रदर्शन और तीव्र हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *