नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर कलेक्टर बीएस कलेश ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। कुल 52 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। रोजगार और आबकारी कार्यालय बंद मिले निरीक्षण के समय जिला रोजगार कार्यालय और जिला आबकारी कार्यालय में काम के समय ताले लटके हुए थे। वहां कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस लापरवाही पर एडीएम ने नाराजगी जताई और मौके पर ही उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर लिया। कई विभागों से कर्मचारी गायब कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 26 में सबसे ज्यादा 20 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा बाल विकास ग्रामीण विभाग के 8 और भू-अभिलेख विभाग के 5 कर्मचारी भी अपनी सीटों से नदारद थे।
महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, राज्य निर्वाचन, पेंशन, नगर निवेश और खाद्य विभाग में भी कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। हालांकि कृषि, उद्यानिकी, श्रम, जिला योजना और सहकारिता विभागों में सभी कर्मचारी मौजूद पाए गए। एक दिन का वेतन काटने के आदेश इस लापरवाही पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी 52 अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।इ इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि कार्यालय समय का पालन जरूरी है और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


