वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने के 3 आरोपी गिरफ्तार:जान से मारने की नीयत से वनरक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला था

धौलपुर पुलिस ने अवैध बजरी खनन माफिया द्वारा वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर घायल करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 1 साल से अधिक समय से फरार चल रहे अवैध खनन के एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा है। यह घटना 8 जनवरी को सरमथुरा थाना क्षेत्र में हुई थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने वन्यजीव चंबल सेवर रेंज के वनरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत को जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर घायल करने के संबंध में मामला दर्ज कराया था। वनकर्मी के पैर कुचले गए थे। इस मामले में ट्रैक्टर ड्राइवर रामसेवक उर्फ चालू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पुलिस ने इस घटना में संलिप्त 3 अन्य आरोपियों राममूर्ति पुत्र गजराज (निवासी हल्लूपुरा, सरमथुरा), दीवान सिंह पुत्र सोनेराम (निवासी हल्लूपुरा, सरमथुरा) और धनीराम उर्फ धन्ना पुत्र रामजीलाल (निवासी झिरी, सरमथुरा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 12 दिसंबर 2024 को दर्ज अवैध सफेद कोरिया पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी रघुवीर कुशवाह पुत्र रामप्रसाद कुशवाह (निवासी भीमनगर कस्बा सरमथुरा) को भी गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *