इंदौर में 25 साल के युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फांसी लगाकर दी जान; महिला संबंधी प्रकरण के बाद तनाव में था

इंदौर के हीरानगर इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका दोस्त रात में कमरे में पहुंचा तो वह फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक युवती ने उसके खिलाफ नरसिंहपुर जिले में महिला संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक इंदौर आकर रहने लगा और संभवतः इसी कारण तनाव में था। हीरानगर पुलिस के अनुसार, बंटी (25) पुत्र पर्वत सिंह मेहरा निवासी कबीटखेड़ी ने अपने कमरे में फांसी लगाई। दोस्त अमित ने उसे फंदे पर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बंटी मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला था और चार दिन पहले ही किराए के कमरे में अपने दोस्त के पास रहने आया था। अमित ने बताया कि इससे पहले बंटी बाणगंगा इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता और भाई हैं। बंटी ने उसे युवती के प्रकरण के कारण घर छोड़ना पड़ा, यह भी बताया था। टीआई सुशील पटेल के अनुसार, अभी तक बंटी के पिता से बात नहीं हो पाई है। शव को इंदौर से नरसिंहपुर ले जाया गया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *