रतलाम के काला-गौरा भैरव मंदिर में चोरी:ताला तोड़ ले गए दान राशि ; सीसीटीवी में कैद हुए दो बदमाश

रतलाम के धोलावाड़ रोड स्थित प्राचीन काला गौरा भैरवनाथ मंदिर में सोमवार देर रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात बदमाश मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी ले गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर समिति के सदस्य लाला भैया गुरुजी ने बताया कि चोरी का पता मंगलवार सुबह चला। पुजारी रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर दानपात्र का ताला भी टूटा हुआ था। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों और पुलिस को सूचना दी गई। दानपात्र से 13 से 15 हजार रुपए चोरी
मंदिर समिति के अनुसार, काफी समय से दानपात्र नहीं खोला गया था। अनुमान है कि दानपात्र में करीब 13 से 15 हजार रुपए रखे थे, जिन्हें बदमाश चोरी कर ले गए। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 1 बजे चोरी की पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में दो बदमाश मंदिर के अंदर पत्थर और भैरवजी के पास लगे त्रिशूल की मदद से ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने मंदिर परिसर में अलाव भी जलाया था।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले में जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *