डूंगरपुर में चाइनीज मांझे पर कार्रवाई:15 से ज्यादा बंडल जब्त, दुकानदारों को किया पाबंद

डूंगरपुर में मकर संक्रांति पर्व के पहले मंगलवार को नगर परिषद की टीम की ओर से शहर के अलग-अलग स्थान पर सर्वे कर दुकानों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजस्व अधिकारी हितेश रोत के मार्गदर्शन में पुराने शहर के सोनिया चौक, माणक चौक, मोची बाजार, पातेला, दर्जीवाडा, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड और न्यू कॉलोनी की दूकानों की जांच करने के बाद वहां पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा को पकड़ा। टीम की ओर से प्रतिबंधित चाइनीज माझा के 15 से ज्यादा बंडल जब्त किए। वही दुकानदार को चाइनीज माझे को नहीं बेचने के लिए पाबंद किया। इस कार्यवाही में मांगीलाल, राजा, रमेश, आकाश, लखन साथ में थे। परिषद की ओर से चाइनीज माझा के नुकसान के बारे में लोगों और व्यापारी को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि चाइनीज मांझे से न केवल पशु पक्षियों को नुकसान है। बल्कि इससे इसी इंसान के साथ भी हादसा हो सकता है। इसलिए चाइनीज मांझे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *