बॉडी बिल्डिंग में बीकानेर के युवा का कमाल:कोटा में हुए कॉम्पिटिशन में बीकानेर के शाकिब अली बने “बेस्ट पोजर ऑफ़ राजस्थान”

कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सीनियर मिस्टर राजस्थान के प्रमुख ख़िताब बेस्ट पोजर ऑफ़ राजस्थान के ख़िताब पर बीकानेर के शाकिब अली ने कब्ज़ा जमाया। इस अवसर पर बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम के अध्यक्ष अरुण व्यास ने बताया की शाकिब ने एक मुख्य ख़िताब के साथ 2 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीता। इसके अलावा बीकानेर के बॉडी बिल्डर्स ने कुल 6 पदक अपने नाम किये। संगम के सचिव आशुतोष स्वामी ने बताया की 55 किग्रा में तनवीर को स्वर्ण पदक, 90 किग्रा में शाकिब को स्वर्ण पदक तथा 60 किग्रा में रितेश झा को रजत, 65 किग्रा में लालकृष्ण वाल्मीकि को रजत, महिला वर्ग में हेमलता सर्वटे को रजत पदक एवं मास्टर्स वर्ग में उम्मेद रंगा को रजत पदक प्राप्त हुआ। इससे पहले बीकानेर में आयोजित कॉम्पिटिशन में भी स्थानीय खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया था।
संगम के कोषाध्यक्ष मुरली किराडू ने विजेता खिलाडियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया की आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बीकानेर के बॉडी बिल्डर्स पदक जीतकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे | बीकानेर के बॉडी बिल्डर्स में इस सफलता से ख़ुशी का माहौल है। वरिष्ठ राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर्स विक्रम व्यास, इम्तियाज खान, देवेंद्र सोनी, शिव गहलोत, नवरतन सोनी, वीर सिंह, पियूष सोढ़ी, चंचल खत्री, साजिद, आनंद सिंह पड़िहार, शेर खान सहित विभिन्न खिलाडियों और खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *