सहारनपुर के रामपुर मनिहारन तहसील परिसर में किसान धरने पर बैठे हैं। भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन की मांग को लेकर किसान बिस्तर लगाकर रात में आराम कर रहे थे। हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान एसडीएम डॉ. पूर्वा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को हुक्का पीने से मना कर दिया। इस पर किसान भड़क गए। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। एक किसान ने कहा- मैडम, हुक्का हमारा सम्मान है। सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं। अगर हुक्के के साथ छेड़छाड़ की गई तो यह बिल्कुल ठीक नहीं होगा। अगर आप कहें तो मैं अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग भी लगा सकता हूं। अपनी जान भी दे सकता हूं। इसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए एसडीएम और किसान के बीच की बातचीत SDM: ये किस तरह से बैठे हैं? किसान: मैडम, आप ही बताइए, ठंड में हम कैसे बैठें? हमारी क्या समस्या है, वो तो पूछिए। हम यहां शौक से तो नहीं बैठे हैं। SDM: हुक्का हटाकर बैठिए। किसान: मैडम, यह हमारा सम्मान है। अगर हुक्के के साथ छेड़छाड़ होगी तो यह बिल्कुल ठीक बात नहीं है। आप कहें तो हम अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग भी लगा सकते हैं। हम हर तरह से तैयार हैं, बस हमारी समस्या का समाधान होना चाहिए। एक घंटे बाद SDM ने मिलने बुलाया, आश्वासन के बाद धरना खत्म करीब 1 घंटे के बाद SDM ने किसानों को मुलाकात के लिए बुलाया। इस दौरान किसानों ने SDM को एक ज्ञापन सौंपा। SDM के कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। हालांकि, संगठन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो किसान मजदूर संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन देगा। ये हैं किसानों की मांगें मोंटू राणा बोले- कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना होगा धरने का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोंटू राणा ने कहा- यदि अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो किसान मजदूर संगठन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। ————— ये भी पढ़ें- झांसी के युवक की MP में गोली मारकर हत्या:प्रधान पति फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले गया था, पार्टी के दौरान हाथ और सीने में गोली मारी झांसी के युवक की मध्य प्रदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का प्रधान पति युवक का दोस्त था। प्रधान उसे घर से अपनी फॉर्च्यूनर में बैठाकर एमपी एक पार्टी में ले गया था। शराब पार्टी के दौरान किसी ने युवक की हथेली और सीने में गोली मार दी। इसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पढ़िए पूरी खबर…


