रायगढ़ में अज्ञात ट्रैलर वाहन ने युवक को कुचला:सिर पर चोट आने से हुई मौत, पूंजीपथरा रोड पर हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक अज्ञात ट्रैलर वाहन के चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इसके बाद वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। जिसका शिनाख्त के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पूंजीपथरा बीएस स्पंज प्लांट के पास सड़क पर एक युवक का शव पड़ा देखा गया। जिसके बाद मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच करने पर जानकारी मिली कि किसी अज्ञात ट्रैलर वाहन के पहियों के नीचे आने से उसकी मौत हुई है। ऐसे में पूछताछ करने पर मृतक का शिनाख्त नहीं हो सका। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जूटी थी। तब जांच में जानकारी मिली कि युवक ग्राम कोकड़ीतराई का रहने वाला सोनू चौहान 32 साल है। पिछले कुछ समय से गेरवानी व गौरमुड़ी के बीच आश्रम में रह रहा था। सोमवार को वह अपने किसी साथी के साथ खरसिया रक्तदान करने गया था और रात में दोनों वापस लौटे। आरोपी वाहन चालक फरार
इसके बाद सोनू अपने साथी को रास्ते में सिंघल प्लांट के पास छोड़कर आश्रम जा रहा था। तभी सड़क हादसा में उसकी मौत हो गई और आरोपी चालक फरार हो गया। मृतक के शिनाख्त के बाद मामले की जानकारी उसके परिजनों को देने के बाद मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *