डीग जिले के नगर इलाके में एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत सड़क पर पड़ा मिला। गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉन्स्टेबल को गाड़ी में बैठाया और उसके परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया। मामले में सीओ का कहना है कि पुलिसकर्मी चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया था। नशे में धुत सड़क पर पड़ा मिला कॉन्स्टेबल
घटना नगर कस्बे में होली दरवाजा नदबई मोड़ के पास की है। खाकी रंग की जैकेट और खाकी रंग की पेंट पहने एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर पड़ा मिला था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उठाकर गाड़ी से अपने साथ ले गई। बाद में व्यक्ति के परिजन को सूचना देकर नगर थाने पर बुलाया और व्यक्ति को घर भेजा गया। सीओ बोले- चक्कर आने से गिरा कॉन्स्टेबल
सीओ मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि कॉन्स्टेबल शिव चरण कठूमर थाने के टिकरी में तैनात था। वह चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिसकर्मी उसे थाने लेकर गए और उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया है। देखिए मौके की 2 तस्वीरें इनपुट- पुष्पेंद्र मिश्रा, नगर, डीग


