चार साइबर ठग हाथ जोड़कर पुलिस के पैरों में बैठे:पुराने नोट व सिक्के खरीदने,न्यूड वीडियो डालने,सस्ते दामों में मोबाइल फोन बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे

थाना सदर क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आसूचना तंत्र और तकनीकी साधनों की सहायता से चांदुकी एक्सप्रेस वे के सामने दबिश देकर की। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पुराने नोट व सिक्के खरीदने, न्यूड वीडियो डालने और सस्ते दामों में मोबाइल फोन बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटोर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम (POS) के मामलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद यह कार्यवाही की है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी साकिर पुत्र जैकम, उम्र 24 वर्ष, निवासी चांदुकी, थाना सदर, जिला अलवर
शाहरूख पुत्र दीन मोहम्मद, उम्र 27 वर्ष, निवासी चांदुकी, थाना सदर, जिला अलवर
तसलीम पुत्र सुबेखां, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी चांदुकी, थाना सदर, जिला अलवर
सहनसाह पुत्र अम्मी खां, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदुकी, थाना सदर, जिला अलवर
दो बाल अपचारी निरुद्ध

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *