वर्द्धमान स्कूल में लोहड़ी-मकर संक्रांति पर्व मनाया गया:छात्रों ने भंगड़ा-गिद्धा प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग बिखेरे

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल और वर्द्धमान रूट्स स्कूल में मंगलवार को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में पारंपरिक संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों का माहौल रहा। वर्द्धमान रूट्स स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक लोकगीतों से हुई। परिसर में लोहड़ी की अग्नि सजाई गई, जहां विद्यार्थियों ने रेवड़ी और मूंगफली अर्पित कर परंपरा का पालन किया। इस दौरान सभी शिक्षिकाएं पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में उपस्थित थीं, जिनमें पंजाबी ड्रेस, सलवार-सूट, फुलकारी दुपट्टे और साफों का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भंगड़ा और गिद्धा की प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त मकर संक्रांति के महत्व, सूर्य के उत्तरायण होने और फसल उत्सव की परंपरा पर जानकारी साझा की गई। बच्चों ने एक-दूसरे को तिल-गुड़ की मिठाइयां भी बांटीं। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल श्वेता नाहर ने विद्यार्थियों और स्टाफ को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, एकता और परंपराओं के प्रतीक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *