स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर फिसली बाइक, युवक घायल:गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, शाजापुर के NH-52 पर हादसा

शाजापुर के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनवाड़ी के पास नेशनल हाईवे-52 पर एक सड़क हादसा हो गया। स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार शाम 6 से 7 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार हादसे में युवक के सिर में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग जमा हो गए, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती सूचना मिलते ही सुनेरा थाना क्षेत्र की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 पर तैनात आरक्षक सुनील राजपूत और पायलट राजेश ने घायल युवक को प्राथमिक सहायता प्रदान की और उसे इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरा युवक आरक्षक सुनील राजपूत ने बताया कि घायल युवक इंदौर से अपने घर अशोकनगर जा रहा था। पनवाड़ी गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। युवक को सिर में चोट लगने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *