जयपुर शहर में 15 जनवरी को सेना दिवस परेड–2026 और शौर्य संध्या कार्यक्रम, 16 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि कार्यक्रमों और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में 15 और 16 जनवरी को कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। जयपुर पुलिस ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जरूरत पड़ने पर यातायात पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। महल रोड (जगतपुरा) पर आर्मी-डे परेड, ट्रैफिक रहेगा बंद आर्मी डे परेड–2026 का आयोजन 15 जनवरी को महल रोड, जगतपुरा (एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा) तक किया जाएगा। जिसके कारण यातायात की ये व्यवस्था रहेगी। शौर्य संध्या कार्यक्रम: सवाई मानसिंह स्टेडियम में विशेष व्यवस्था 15 जनवरी को शाम 4 बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली शौर्य संध्या को देखते हुए भी व्यापक यातायात प्रबंधन किया गया है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के चलते भी बदली यातायात व्यवस्था होटल क्लार्क आमेर में 15 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान भी भारी संख्या में देश-विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है। जयपुर पुलिस की अपील जयपुर पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि 15 और 16 जनवरी को अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर न जाएं।यदि यात्रा जरूरी हो तो यातायात पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।


