मूंदी में पंचर दुकान वाले के 35 टायर चोरी:CCTV में कैद हुई वारदात; वाहन लेकर आए थे चोर

खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र के बुखारदास चौराहे पर स्थित एक टायर पंचर की दुकान वाले के बाड़े से करीब 35 टायर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। वाहन लेकर आए चोरों ने तार फेंसिंग काटकर दो बार ट्रिप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं। इस संबंध में दुकानदार इमरान खान ने थाना मूंदी में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दुकान संचालक इमरान खान, निवासी वार्ड क्रमांक 02 ईदगाह मोहल्ला, मूंदी ने बताया कि वह रोज की तरह 10 जनवरी की रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन 11 जनवरी की सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि ग्राहकों के वाहनों के मरम्मत के लिए रखे गए करीब 35 टायर गायब थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि रात करीब 2 से 3 बजे के बीच एक अज्ञात वाहन दुकान के पास आया और कुछ लोग टायर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दुकानदार ने बताया कि फुटेज में वाहन और चोरी की गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसे पुलिस जांच के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस चोरी की घटना से दुकानदार के साथ-साथ उसके ग्राहकों को भी भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इमरान खान ने थाना प्रभारी से चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए चोरी गए टायरों की बरामदगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *