मऊगंज में कार ने बाइक को टक्कर मारी:17 साल की लड़की की मौत, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

मऊगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत डगडौआ गांव के पास मंगलवार शाम मऊगंज-देवतालाब मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी 17 वर्षीय लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक बुरी तरह घायल है। मृतका की पहचान सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के रामखोहर निवासी रूपा प्रजापति (17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूपा अपनी सहेली से मिलने चंद्रमहुली गांव जा रही थी, लेकिन रास्ता भटकने के कारण वह देवतालाब पहुंच गई। उसे वापस लाने के लिए पुष्पेंद्र प्रजापति बाइक लेकर गया था। शाम करीब 5 बजे लौटते समय डगडौआ के पास यह हादसा हुआ। टक्कर मारकर फरार हुआ कार चालक हादसे के बाद अज्ञात कार चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और घायल पुष्पेंद्र को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया। पुलिस ने रूपा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है। पुलिस जांच में जुटी मऊगंज पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने वाहन और उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के आधार पर कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *