कोरबा के दीपका श्रमवीर मैदान प्रगति नगर में आयोजित दीपका प्रीमियर लीग (डीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रुद्र सुपर-11 ने आकाश वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। डेसमंड डगलस को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्र सुपर-11 ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। डेसमंड डगलस ने खेली शतकीय पारी, 109 रन बनाए टीम की ओर से डेसमंड डगलस ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 66 गेंदों में 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की शतकीय पारी खेली। डेसमंड डगलस ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 356 रन बनाए और 7 विकेट भी झटके। डेवा सिंह राजपूत ने फाइनल में 4 विकेट लिए उनके इस असाधारण प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें दोहरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गेंदबाजी में देवा सिंह राजपूत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। कटघोरा विधायक और मुख्य अतिथि उपस्थित उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट हासिल किए और ‘बेस्ट बॉलर’ का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने विजेता टीम को बधाई दी। पुरस्कार और आतिशबाजी के साथ विजेता टीम का सम्मान उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में शिक्षा और विकास के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव तनवीर अहमद ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की सराहना की। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आकर्षक लाइटिंग और आतिशबाजी के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


