सतुआ बाबा ने मंगवाई 3 करोड़ की कार:माघ मेला के अपने शिविर में जर्मन ब्रांड पोर्श की टायकन कार का विधि विधान से किया पूजन

प्रयागराज माघ मेले में संतोष दास महाराज उर्फ सतुआ बाबा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। अपने शाही ठाठ बाट और लग्जरी गाड़ियों के शौक के लिए पहचाने जाने वाले सतुआ बाबा ने माघ मेला क्षेत्र में नई लग्जरी कार मंगवाई जिसका विधि विधान से पूजन किया गया। लैंड रोवर डिफेंडर के बाद अब जर्मनी की प्रतिष्ठित लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्श की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार पोर्श टायकन भी सतुआ बाबा के काफिले में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। दुनिया भर में फेमस है ब्रांड पोर्श कार ब्रांड अपनी हाई स्पीड परफॉर्मेंस एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम लग्जरी के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह ब्रांड बेहतरीन इंजीनियरिंग, दमदार पिकअप, आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के कारण खास पहचान रखता है। पोर्श टायकन पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है जो तेज रफ्तार के साथ पर्यावरण के अनुकूल तकनीक का उदाहरण मानी जाती है। खाक चौक के कई साधु संत रहे मौजूद माघ मेला शिविर में पहुंची पोर्श टायकन कार का संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा ने विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान खाक चौक के कई साधु संत मौजूद रहे। कार को फूल मालाओं से सजाया गया और जयकारे लगाए गए जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मेला परिसर में मौजूद लोग जमा हो गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी लैंड रोवर डिफेंडर कार को लेकर सतुआ बाबा सुर्खियों में आ चुके हैं। माघ मेले में बाबा का यह लग्जरी अंदाज लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *