जयपुर में इन दिनों रोजमर्रा की समस्याओं ने आमजन को परेशान कर दिया है। कचरे की बदहाल व्यवस्था, पानी की मेन लाइन टूटने से जलभराव और पेयजल संकट, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकर और सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। हालात यह हैं कि लोग लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से समाधान होता नजर नहीं आ रहा। शहर के कई इलाकों में समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा। सड़कों और गलियों में लगे कचरे के ढेर से बदबू फैल रही है और मच्छर-मक्खियों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, पानी की मेन लाइन टूटने से कहीं जलभराव की स्थिति बन रही है तो कहीं लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़कों पर बने ऊंचे और अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। सड़कों पर बैठे आवारा पशु भी ट्रैफिक जाम और हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें निवरू रोड, वार्ड नंबर 14 से अंकित मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके इलाके की मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हीरापुरा, वार्ड नंबर 18 से हेमंत ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले छह महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइट चालू नहीं की गई। रात के समय पूरे इलाके में अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है। साथ ही चोरी और असामाजिक गतिविधियों का डर भी बना रहता है। खातीपुरा, वार्ड नंबर 41 से राजेंद्र ने बताया कि हनुमान नगर क्षेत्र में उनके प्लॉट के पास पानी की मेन लाइन पिछले एक सप्ताह से टूटी हुई है। सुबह-शाम हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे जलभराव की स्थिति बन गई है और सड़क धंसने का खतरा भी बढ़ गया है। एक ओर शहर में पानी की किल्लत है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का बहना प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। सूर्य नगर, वार्ड नंबर 79 से राजकुमार ने शिकायत की है कि उनके इलाके में हर समय कचरा पड़ा रहता है। नियमित सफाई नहीं होने से कचरे का ढेर जमा हो गया है। बदबू फैलने के साथ ही मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शहरवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कचरा, पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो गया है। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर बहता सीवर पानी बना परेशानी 2.टूटी सड़कें, बहता पानी और अंधेरे में पार्क:जयपुर के वार्डों में बदहाल हालात से लोग परेशान, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में जानलेवा हो सकता है टूटे फेरोकवर:ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा, कभी भी लग सकती है आग, 8 महीने से टूटी सड़क, प्रशासन मौन 4.जयपुर में तीन साल से नहीं भरे गड्ढे:वार्डों में खुले बिजली पैनल, बच्चों की जान खतरे में, शिकायत के बाद समस्या जस की तस 5.जयपुर में गंदगी और सीवरेज का संकट:जवाहर नगर से प्रताप नगर तक बिगड़े हालात, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल 6.जयपुर में टूटे चेंबर, सड़कों पर कचरे से जनता परेशान:बिजली कटौती भी बनी समस्या, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई शिकायतें 7.नगर निगम की अनदेखी से जयपुर शहर बन रहा डंपिंग-यार्ड:शिकायतों के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, जनता बोली- मूक दर्शक बना प्रशासन 8.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 9.जयपुर में टूटी सड़क,गड्ढों और मनमानी वसूली से लोग परेशान:लोगों की जान पर खतरा बना हुआ, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 10.जयपुर में सीवर के बदबूदार पानी से लोग परेशान:बीमारियों का खतरा बढ़ रहा; जनता बोली- लंबे समय से समाधान का इंतजार


