डीजीपी के जीएसओ को केंद्र में मिली तैनाती:सीआरपीएफ में बतौर आईजी के रूप में हुई पोस्टिंग, यूपी में कार्मिक का भी जिम्मा संभाल रहे थे शलभ

आईजी रैंक के अधिकारी और 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शलभ माथुर को केंद्र में सीआरपीएफ में तैनाती मिल गई है। शलभ माथुर मौजूदा समय में डीजीपी राजीव कृष्ण के जनरल स्टाफ आफिसर के साथ साथ कार्मिक विभाग के आईजी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। मौजूदा समय में यूपी के 37 अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर हैं। शलभ माथुर 38 वें अफसर हैं। शलभ को सीआरपीएफ में आईजी रैंक में तैनाती दी गई है। केंद्र में बड़े और अहम पदों की बात करें तो यूपी के तीन बड़े अफसर, तीन अहम फोर्स के मुखिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसमें 1991 बैच के आईपीएस आलोक शर्मा एसपीजी के डीजी हैं। वहीं 1993 संजय सिंघल एसएसबी के डीजी के रूप में काम कर रहे हैं। 1993 बैच के एक अन्य अफसर वितुल कुमार सीआरपीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कौन हैं शलभ माथुर शलभ माथुर प्रदेश के अहम जिलों में बतौर कप्तान काम कर चुके हैं। इसमें चंदौली, प्रतापगढ़, मैनपुरी, नोएडा, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और मथुरा के एसपी या एसएसपी रह चुके हैं। मुरादाबाद और अलीगढ़ रेंज में वे डीआईजी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *