आतिशी VIDEO विवाद, CM मान-केजरीवाल का दौरा रद्द:दिल्ली विधानसभा स्पीकर का पंजाब DGP-जालंधर CP को नोटिस, फोरेंसिक रिपोर्ट मंगाई

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली से MLA व पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के विवादित वीडियो के मामले में FIR दर्ज करने पर दिल्ली विधानसभा ने सख्त तेवर दिखाए हैं। दिल्ली विधानसभा की तरफ से पंजाब के DGP, साइबर क्राइम के स्पेशल डीजीपी और जालंधर की पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूरे मामले को लेकर 48 घंटे में जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा केस से जुड़े दस्तावेज और लैब की रिपोर्ट भी मांगी गई है। इस मामले में कल (9 जनवरी) को जालंधर में पुलिस ने BJP की दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसमें दावा किया गया कि इस वीडियो की मोहाली की फोरेंसिक लैब में जांच कराई है, जिसमें स्पष्ट हुआ है कि आतिशी ने कहीं भी गुरू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। इसको लेकर दिल्ली विधानसभा में जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ शिकायत हो गई। दिल्ली भाजपा के विधायक ने कहा कि सदन की अंदर की कार्यवाही के मामले में पंजाब पुलिस दूसरे राज्य में केस कैसे दर्ज कर सकती है। यह सदन के विशेषाधिकारों का उल्लंघन है। जिस पर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने कहा कि जालंधर पुलिस कमिश्नर और FIR दर्ज करने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, आज CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जालंधर का दौरा करना था। दोनों को कुछ प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना था। मगर, यह दौरान अचानक रद्द कर दिया गया गया है। दोनों के दौरे से पहले जालंधर बीजेपी ने श्रीराम चौक पर जोरदार प्रदर्शन भी किया। इससे राजनीतिक गलियारों में कयास लगाया जा रहा है कि सिख गुरुओं के मुद्दे पर जालंधर में हुई FIR मामले में घिरने के चलते आप नेताओं ने दौरा रद्द किया है। हालांकि आप सरकार की तरफ से कोई दौरा रद्द करने की कोई वजह नहीं बताई गई है। कार्रवाई को लेकर दिल्ली विस स्पीकर की अहम बातें.. मंत्री कपिल मिश्रा बोले- केजरीवाल जी, आपकी पुलिस डरा नहीं सकती
जालंधर में केस दर्ज होने के बाद दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा- ​​केजरीवाल जी , आपकी FIR और पुलिस का डर हमें डरा नहीं सकता। दिल्ली विधानसभा के रिकॉर्ड में वीडियो है और सारी दुनिया ने वीडियो सुना है, उस दिन से आतिशी ने विधानसभा में आने की हिम्मत नहीं की जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कई बार बुलाया। पंजाब पुलिस पंजाब के अपराधों की जांच छोड़कर आपके नेता विपक्ष द्वारा हुए अपराध पर पर्दा डालने का काम कर रहीं है आतिशी ने गुनाह किया लेकिन उन्हें बचाकर आप उससे भी बड़ा पाप कर रहें हैं। कांग्रेस ने कहा- आतिशी को बचाने के लिए हमारे नेताओं पर भी FIR की
वहीं कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि इस मामले में उनके MLA सुखपाल खैहरा और परगट सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आतिशी को बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में एक बहस के दौरान आतिशी के बोलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दावा किया गया कि आतिशी ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। हालांकि आतिशी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। राजा वड़िंग की सोशल मीडिया पोस्ट… पहले सिलसिलेवार जानें कब-क्या हुआ आतिशी ने कहा- भाजपा ने गलत सबटाइटल जोड़े
दिल्ली में आप विधायक और पूर्व सीएम आतिशी ने एक वीडियो जारी कर आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह प्रदूषण और कुत्तों के मुद्दे पर भाजपा के प्रदर्शन के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने भाजपा पर वीडियो में गलत सबटाइटल जोड़ने और गुरु साहिब का नाम जबरन डालने का आरोप लगाया। ​​​​​​आतिशी ने सोशल मीडिया पर BJP की पोस्ट को फेक बताया… इस मामले में कहां क्या हुआ और किसने क्या कहा… एसजीपीसी अध्यक्ष धामी बोले- ओछी मानसिकता
SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आतिशी के कथित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह AAP नेताओं की ओछी और पिछड़ी मानसिकता को दर्शाता है। धामी ने मांग की कि आतिशी की विधानसभा सदस्यता तुरंत रद्द की जाए, क्योंकि उनके शब्दों ने सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। अकाल तख्त जत्थेदार ने बताया अमर्यादित व्यवहार
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दिल्ली विधानसभा में आतिशी के कथित बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे सिख गुरुओं के प्रति अमर्यादित और असहनीय व्यवहार करार दिया। CM मान कहा-भाजपा पंजाब विरोधी है
CM भगवंत मान ने आतिशी का बचाव करते हुए भाजपा पर सिख विरोधी और पंजाब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा-भाजपा ने वीडियो में छेड़छाड़ की है और जानबूझकर गुरु तेग बहादुर जी का नाम जोड़ा है, जो आतिशी ने कभी बोला ही नहीं। उन्होंने इसके लिए भाजपा से सिख समुदाय और पंजाब के लोगों से माफी मांगने को कहा। सुखबीर सिंह बादल ने की FIR की मांग
सुखबीर बादल ने इस मामले में आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना AAP का असली चेहरा उजागर करती है। उन्होंने आतिशी को पद से हटाने की भी मांग की। भाजपा प्रधान जाखड़ बोले- सब रिकॉर्ड पर मौजूद
पंजाब BJP के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि एक वीडियो की क्लीन चिट एक ही दिन में दे दी जाती है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की वीडियो और एसएसपी की वीडियो की जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है। जबकि एसएसपी वाली वीडियो पर तो हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया जाएगा। AAP नेताओं ने कांग्रेस विधायक का घर घेरा
आतिशी मामले में दर्ज FIR में कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा सहित एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल हैं। इसको लेकर शुक्रवार को AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह के जालंधर स्थित आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान परगट सिंह घर से बाहर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आप नेताओं के पास जाने से रोक लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में परगट सिंह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की पूरी घटना वीडियो में मौजूद है। अगर वीडियो से कोई छेड़छाड़ हुई है तो वह भाजपा ने की है और यदि वीडियो में कोई आपत्तिजनक बयान है तो वह AAP नेताओं द्वारा दिया गया है। वहीं, AAP कार्यकर्ताओं ने श्री मुक्तसर साहिब के लंबी में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के घर का भी घेराव किया। लुधियाना में अकाली नेताओं ने DC दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। DC ऑफिस के बाहर अकाली नेताओं ने आतिशी और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। शिअद के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा ने कहा कि आतिशी ने सिख गुरुओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर पूरी सिख कौम की भावनाओं को आहत किया है। आतिशी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए। —————— ये खबर भी पढ़ें AAP नेता आतिशी के VIDEO पर पंजाब में बवाल:विपक्षी बोले- सिख गुरु का अपमान किया; दिल्ली MLA बोलीं- ‘कुत्तों का सम्मान करो’ कहा था दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व CM आतिशी मार्लेना के बयान पर पंजाब में घमासान मच गया है। भाजपा और अकाली दल ने कहा कि आतिशी ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। विपक्षी दलों का दावा है कि आतिशी ने बहस के दौरान कहा- कुत्तों का सम्मान करो, गुरुओं का सम्मान करो। हालांकि आतिशी ने यह किस मामले में बोला, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *