बाड़मेर | शहर के दानजी की होदी स्थित वांकल माता मंदिर में ओमपुरी महाराज के सानिध्य में चालीस साल पहले 13 किलो से शुरूआत की थी। अब करीब 40 क्विंटल गेहूं से गायों के लिए पांच पकवान बनाते हैं। शुरूआत में पुड़ी और लडडू बनाते थे। अब तिल के लडडू, लापसी, पुड़ी, पकोड़े, मालपुआ सहित पांच पकवान बनाते हुए। मकर संक्रांति पर अलग अलग गोशालाओं में वितरण किया जाएगा। वही शहर के घूम रहे गोवंश को भी पांच पकवान खिलाएं जाएंगे। बाजार से खरीदने पर कम मात्रा में मिलते हैं। इस लिए लोगों के सहयोग से पकवानों का तैयार किया जा रहा हैं। लोग निस्वार्थ सेवाभाव से यह पकवान तैयार करवाने में मदद करते हुए।


